अररिया जिले में पूरी तरह सफल रहा कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
- सदर अस्पताल सहित जिले के तीन अस्पतालों में हुआ ड्राई रन का आयोजन
- ड्राई रन की हर एक गतिविधि पर जिलाधिकारी व सिविल सर्जन की थी नजर
अररिया। कोरोना टीकाकरण की सफलता को लेकर शुक्रवार को जिले में इसका पूर्वाभ्यास किया गया। इसके लिये सदर अस्पताल, फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल व जोकीहाट रेफरल अस्पताल को पूर्व से चिन्हित किया गया था। लेकिन कुछ कारणों जोकीहाट की जगह रानीगंज अस्पताल में ड्राई रन का आयोजन किया गया। इसे लेकर सभी जरूरी पूर्व तैयारियां की गयी थी। सदर अस्पताल में आयोजित कोरोना टिका के ड्राई रन में एसीएमओ समेत 25 स्वास्थ्य कर्मियों को डम्मी वैक्सीन दिया गया। एसीएमओ डॉ सीपी मंडल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीन महत्वपूर्ण है। वैक्सीन लगाने से शरीर मे रोग प्रतिरोधत्मक क्षमता का विकास होगा। जो कोरोना सहित अन्य बीमारियों से बचाव में मददगार होगा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जिले में कोरोना वैक्सीनेसन की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद जाहिर की। चिन्हित लाभुकों को टीकाकरण से संबंधित जानकारी मोबाइल मैसेज के माध्यम से दो दिन पूर्व उपलब्ध करा दी जायेगी। मौके पर डॉ डीएनपी साह, डॉ योगेंद्र प्रसाद, डॉ जितेंद्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद, पर्णा चक्रवर्ती, नीतीश कुमार, राजेश कुमार समेत सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद थे.
ड्राइ रन की होगी गहन समीक्षा , कमियों को दूर करने का होगा प्रयास होंगी
ड्राई रन से संबंधित जानकारी देते हुए डीपीएम स्वास्थ्य रेहान असरफ ने कहा कि ड्राइ रन कोरोना टीकाकरण की पूर्वाभ्यास की तरह था। टीका का उपलब्ध होने के बाद इसी तर्ज पर चिन्हित लाभुकों को टीकाकृत किया जाना है। उन्होंने कहा कि ड्राई रन के अनुभवों की गहन समीक्षा की जायेगी। ड्राइ रन के दौरान जो कमियां उजागर होंगी, उसे दुरूस्त करने की कारगर रणनीति तैयार की जायेगी। ताकि टीकाकरण को पूर्णत: सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ड्राइ रन के दौरान टीकाकरण के लिये लाभुक सत्र स्थल पर कैसे आयेंगे, सत्र स्थल का प्रबंधन कैसे होना है, वैक्सीनेशन के इंतजाम, भीड़ नियंत्रण के उपाय व टीकाकरण के किसी भी तरह के साइट इफैक्ट से निपटने की उचित प्रबंधन को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया।
चरणबद्ध तरीके से होगा टीकाकरण
सिविल सर्जन ने बताया कि वैक्सीन आने के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी लोगों को टीकाकृत किया जाना है। प्रथम चरण स्वास्थ्य व आईसीडीएस कर्मियों को टीकाकृत किया जाना है. इसके लिये लगभग 10 हजार कर्मियों को चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही टीका लगाया जायेगा।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि