विजेताओं को डीएसपी ने प्रदान किया ट्रॉफी
संजय सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के उसरी बाजार स्थित खेल मैदान में रविवार को एसएस पब्लिक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल मुकाबले में एसएस पब्लिक स्कूल की टीम ने भोरहां टीम को सात विकेट से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को औरंगाबाद के नवपदस्थापित व कोंध भगवानपुर निवासी डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने ट्रॉफी व सील्ड प्रदान कीं। नीरज कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह को मैन ऑफ द मैच जबकि अक्षय कुमार सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। एक सप्ताह तक चले इस टूर्नामेंट के फाईनल मैच को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ जुटी हुई थीं। पुरस्कार वितरण समारोह में अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि खेल से सामाजिक समरसता का विकास होता है। विद्यार्थियों के दैनिक जीवन मे पढ़ाई के साथ-साथ खेल का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि युवा अपने कैरियर के प्रति विशेष रूप से सजग रहते हुए तैयारी करें। इस मौके सूरज कुमार सिंह, टूटू कुमार, नीरज सिंह, चंद्रभूषण पंडित, मो. शहबाज, इमामुद्दिन अंसारी, समेत सैकड़ों खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग