वोटर लिस्ट में नाम दर्ज के लिए विशेष अभियान चला
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने व नाम सुधारने को लेकर रविवार को विशेष मतदाता अभियान दिवस चलाया गई।जिसका बीडीओ रजत किशोर सिंह ने विशेष अभियान दिवस को पर बूथों का निरीक्षण किया।इसी क्रम में मध्य विद्यालय परसा बूथ 11, 12, 13 तथा उच्च विद्यालय परसा में 9,10 121 परसा विधानसभा के बीएलओ सुरेंद्र कुमार दास, महमूद आलम, जियाउल हक, मुन्ना प्रसाद, रंजीत कुमार अपने बूथ पर थे। बूथ 11 एवं 13 पर उपस्थित नए मतदाता के रूप में उपेंद्र प्रसाद, अंजू देवी, पुतुल देवी, काजल देवी, पूनम देवी, काजल कुमारी, उमेश कुमार, पप्पू कुमार का नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र 6 भरकर जमा किया। बीडीओ ने उन लोगों के साथ मध्य विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्य किया। मौके पर लड्डू जी, स्वच्छाग्रही धर्मदास, समाज सेवी दीपक कुमार उपस्थित थे। सभी लोगों को मास्क पहने देखकर बीडीओ ने खुशी का इजहार किया तथा सभी को मास्क पहने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग