राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अमन राज सम्मानित

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अमन राज सम्मानित

  • आर्यभट्ट विज्ञान क्लब गोपालगंज ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। शहर के युवा समाजसेवी तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी युवा इकाई के सचिव अमन राज को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए  त्रिभूषण प्रतिभा अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। आर्यभट्ट विज्ञान क्लब गोपालगंज की ओर से संस्थापक स्वर्गीय  त्रिभूषण कुमार प्रसाद के पुण्यतिथि के अवसर पर क्लब की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सारण जिले से क्लब द्वारा अमन राज का चयन किया गया था। उन्हें त्रिभुवन सम्मान 2021 से समारोह में पुरस्कृत किया गया। गोपालगंज जिले के थावे स्थित खुशी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला युवा सचिव अमन राज राष्ट्रीय स्तर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के दो शिविरों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा स्काउट के राष्ट्रीय स्तर के चार कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व किया है। इसके पहले उन्हें स्काउट गाइड की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। आर्यभट्ट विज्ञान क्लब की ओर से बिहार के 21 जिले के चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें समाज सेवा के अलावा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्ति भी शामिल थे। अमन राज को सम्मानित किए जाने पर रेड क्रॉस सोसायटी तथा स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने खुशी का इजहार किया है तथा उन्हें बधाई दी है।