गड़खा के सेवानिवृत्त शिक्षकों हुआ भब्य विदाई समारोह
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ बिहार प्रदेश के निर्देशानुसार बिहार के सभी जिलों में प्रदेश स्तरीय शिक्षक नेताओं का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में दिनांक 10 जनवरी को सारण के गरखा प्रखंड के मध्य विद्यालय जानकीनगर के प्रांगण में प्रदेश स्तरीय शिक्षक प्रतिनिधियों का आगमन हुआ। जिसमें राज्य संयोजक प्रणय कुमार, प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पांडे, प्रधान सचिव जमील विद्रोही, कार्यकारी प्रदेश संयोजक नवनीत कुमार जी अशोक कुमार जी सहित अन्य शिक्षक नेता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सारण अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में इन सभी राज्य के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत शाल, डायरी एवं फूल माला से किया गया। साथ ही साथ मध्य विद्यालय जानकीनगर गरखा के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री योगेंद्र प्रसाद यादव, श्री रामेश्वर पंडित जी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसी क्रम में प्रणय कुमार ने कहा कि नए वर्ष में संगठन मजबूती के साथ ससमय वेतन भुगतान, स्थानांतरण, प्रोन्नति, अनुकंपा ग्रेड पे के मामले में 2 वर्ष की सेवा की समाप्ति एवं बकाया मुद्दे को लेकर शिक्षक सड़क पर उतरेंगे। प्रदेश कार्यकारी संयोजक नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन मंत्री शिशिर पांडे ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के साथ साथ पुरुषों शिक्षको को भी स्थानांतरण देने की मांग की। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि कई जिलों में अप्रशिक्षित शिक्षक प्रारंभिक शिक्षक जो सेवा मुक्त किए गए न्याय उचित नहीं है। अभिलंब सरकार अगर अपना आदेश वापस नहीं लेती है, तो संगठन जिला से लेकर प्रदेश तक आंदोलन करने को विवश होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से शोभनाथ शोभास्कर, अरविंद कुमार, विकास कुमार ,सुमन प्रसाद, आलोक कुमार सिंह, उमेश कुमार, संतोष कुमार राय, विनोद कुमार ,अरूण प्रसाद, विजय राम, मुन्ना राय, सुभाष राय, रविंद्र यादव, अजय सरकार, मुनि मनोज, सुभाष राय, विनोद कुमार, अंकित कुमार, कामेश्वर कुमार, रामकुमार राय, सुरेश राय, अमजद खान, रणविजय कुमार, सतेंद्र कुमार, सुधा कुमारी, सुनीता कुमारी, सबीहा अंजुम, रंजीत सिंह, पवन सिंह, हरेंद्र कुमार, किरण कुमारी, अंकित कुमार, रिंटू सिंह आदि थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग