प्रेम- विवाह को लेकर प्रेमी युवक की पीट-पीट हत्या मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी की दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में प्रेम- विवाह को लेकर नाराज एक पक्ष के लोगों के द्वारा दरवाजे पर पहुंच कर प्रेमी युवक की पीट-पीट हत्या मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में मृतक के पिता शिवनाथ साह ने अपने बयान में कहा है कि मेरा पुत्र चंदन साह दो वर्ष पहले गांव के हीं गणेश यादव की पुत्री के साथ प्रेम-विवाह कर दिल्ली भाग गया था। 10 दिन पहले जब दोनों घर पहुंचे तो गणेश यादव का परिवार नाराज चल रहा था। 9 जनवरी को करीब 1 बजे मैं, मेरी पत्नी पानपती देवी, पुत्र चंदन साह व बहु ज्योति कुमारी हम सभी अपने दरवाजे पर थे। तभी गणेश यादव, राजेश यादव, शैलेश यादव, सुभाष यादव आदि 6 लोग अपने हाथ में लाठी, डंडे, रड आदि लेकर पहुंचे और बोले कि मेरी बेटी के साथ प्रेम-विवाह कर मेरे आंख के सामने गांव में रखोगे। हम तुम सबकी हत्या कर देंगे। उसके बाद गणेश यादव ने लाठी से मार कर चंदन का हाथ तोड़ दिया। उसके बाद राजेश यादव के साथ मिल कर मेरे बेटे को जमीन पर पटक कर गला दबा कर हत्या कर दी। उसके बाद वे लोग हत्या की नीयत से मेरी बहु ज्योति कुमारी के गले पर लाठी से प्रहार किया और मारपीट की जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे मृत समझ कर उक्त सभी लोगों ने मिल कर लाठी-डंडे से मेरी और पत्नी की पिटाई कर हाथ- पैर तोड़ दिए और भाग निकले। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पुलिस ने नामजद गणेश यादव, राजेश यादव, शैलेश यादव व सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग