मांझी थाने का सारण एस पी संतोष कुमार ने किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। शनिवार की रात सारण के एस पी संतोष कुमार ने मांझी थाने का औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक रहे एसपी ने इस दौरान कई कांड व अभिलेखों की भी जांच की। साथ ही इसपर आवश्यक विचार विमर्श व चर्चा किया। उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें तेजी लाएं। साथ ही गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन करने की बात एसपी ने कही। मद्य निषेध के तहत लागातार छापेमारी जारी रखने शराब के कारोबारियों व शराबियों पर नजर रखने का निर्देश भी श्री कुमार ने दिया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में एक भी ऐसे कारोबारी व शराबी नजर नहीं आने चाहिए। इस पर पैनी निगाह रखें। नियमित वाहन जांच पर भी चर्चा की गई। सभी अभिलेखों की जांच कर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एसपी ने दिया। उतर प्रदेश से आने वाले प्रत्येक वाहनों की जांच करने का भी निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग