अंतरजातीय विवाह को लेकर हुई हत्या के बाद अनुसूचित जन जाति प्रकोस्ट की एक टीम पीड़ित परिवार से मिला
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। डुमरी में अंतरजातीय विवाह को लेकर हुई हत्या के तीसरे दिन जदयू अनुसूचित जन जाति के प्रकोस्ट जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम पीड़ित परिवार से मिल कर ढाढस बना। पीड़ित परिवार ने हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ साथ सभी की फांसी की सजा दिलाने के लिए गुहार लगई.तीनो घायलों को इलाज के समुचित व्यवस्था करने की अपील पीड़ित परिवार के लोगों ने गुहार लगाई। मृतक के दाह संस्कार के दुर्गावती ट्रस्ट के सदस्यों ने चार हजार रुपये की आर्थिक मदद की। बिहार ऑफिसियल ग्रुप के सदस्यों ने भी पीड़ित परिवार के इलाज 15 हजार का मदद की। इस मौके पर विनोद कुमार गोंड, महेश कुमार गोंड, अजय कुमार, अनन्त कुमार गोंड, पंचम कुमार, बीरबल कुमार उमेश कुमार, श्रवण कुमार, पमेंद्र कुमार तथा भरत गोंड सहित दर्जनों लोग शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग