हृदय गति रुकने से सीएलटी ट्रेनर की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
थावे (गोपालगंज)। शिक्षा विभाग में CLT ट्रैनर के रूप में कई वर्षों तक बीआरसी थावे में अपना प्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले रामचंद्रपुर गांव के शिक्षा प्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ता अनिरुद्ध प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ मीठालाल की हृदय गति रुकने से मंगलवार की सुबह मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही प्रखंड के तमाम शिक्षक व गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे थे।शोक सांत्वना देने वालो में ओमप्रकाश राय, संजीव शंकर प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार मधुकर,विपिन विहारी लाल,शत्रुघ्न प्रसाद, कृष्कान्त सिंह व रवि कुमार वर्मा आदि शिक्षक एवम ग्रामीण शामिल थे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास