शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
थावे (गोपालगंज)। थाना क्षेत्र के थावे बसस्टैंड पुराना थाना के पास से पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपित चित्तूटोला गांव के मुमताज माली तथा भुसाव गांव के प्रदीप उपाध्याय बताए जाते है।जबकि प्रदीप उपाध्याय के पास से एक बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।उन्होने बताया कि इन दोनों आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या