अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु बजरंग दल ने किया बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण को लेकर गड़खा के सूर्य मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अभियान सह प्रमुख बसंत कुमार सिंह सोनू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड के सभी गांव में प्रत्येक घर से राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने का विचार विमर्श हुआ। सदस्यों ने बताया कि 15 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक हर घर प्रभु श्रीराम के जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए सहयोग राशि ली जाएगी। बैठक में तेज नारायण सिंह भाजपा नेता संजय सिंह गणेश जी,मोहित गुप्ता पंकज कुमार,श्री प्रकाश सोनी दिलीप कुमार ब्याहुत, रौशन गुप्ता अनुज पाण्डेय रवि पाण्डेय सुधीर पाण्डेय इंदरजीत कुमार सत्येंद्र कुमार विक्की गुप्ता समेत अन्य बजरंग दल,आर एस एस विद्यार्थी परिषद, भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग