टेंपो चालकों द्वारा गरखा में यात्रियों का आर्थिक शोषण
गरखा (सारण)। प्रखंड के टेंपो चालकों द्वारा कोरोना के नाम पर यात्रियों का प्रतिदिन आर्थिक शोषण व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है। परंतु स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या से अनभीज्ञ कुंभकरणी निद्रा में आराम फरमा रही है। जिसके फलस्वरूप स्थानीय जनता में दिनों-दिन टेंपो चालकों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत रोड में मात्र नौ किलोमीटर की दूरी का किराया प्रति यात्री बीस रूपए की दर से लिया जा रहा है। वही गरखा से छपरा जाने का किराया चालीस रूपए प्रति व्यक्ति की दर से लिया जा रहा है। वही शीतलपुर से गरखा का किराया तीस से चालीस रूपए तक लिया जा रहा है। प्रतिदिन किराए देने और लेने के नाम पर यात्रियों और टेंम्पो चालकों के बीच तीखी नोंकझोंक के साथ-साथ मारपीट की नौबत आ जाती है। परंतु जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप टेंपो चालकों और यात्रियों के बीच कभी भयानक रूप से मारपीट होने की संभावना है। टेंपो चालकों द्वारा कोरोना के नाम पर मुंह मांगा किराया लिया जाता है। जिसका यात्रियों द्वारा यह कह कर विरोध किया जाता है। की कोरोना काल में सीमित रूप से दो गज की दूरी पर यात्रियों को बैठाया जाता था, लेकिन अभी के स्थिति में टेंपो में एक बार में आठ से दस यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप यात्रियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण होता है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग