मांझी में विद्युत सप्लाई ठिक करने की शिकायत करने गए ग्रामीणों तथा विभागीय कर्मियों के बीच हुई झड़प
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। गुरुवार की शाम मांझी विद्युत उपकेन्द्र में विद्युत ठीक करने की शिकायत करने गए ग्रामीणों तथा विभागीय कर्मियों के बीच झड़प हो गई। परिस्थिति को बिगड़ता देख विद्युत कर्मियों ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर किसी तरह मामले को शांत करा दिया। पूछे जाने पर विभागीय कर्मियों का कहना था कि रघुनाथ गिरी के मठिया के कुछ लोग जबरन अलियासपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप करा रहे थे। जबकि मठिया के उपभोक्ताओं के साथ पहुंचे उमेश गिरी का आरोप था कि शिकायत लेकर आने पर कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षो द्वारा पुलिस को कोई लिखित आवेदन नही दिया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग