मांझी के सरयू नदी के प्रसिद्ध घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी में मकर- संक्रांति के अवसर पर सरयू नदी के प्रसिद्ध रामघाट सहित ताजपुर, डूमाइगढ़, डुमरी, बाबा मधेश्वरनाथ आदि घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद दान-पूण्य किया और प्रेम से दही-चूड़ा का स्वाद चखा। हालांकि सर्दी बढ़ने के कारण सुबह में भीड़ में कमी देखी गई वही दोपहर के बाद काफी भीड़ बढ़ गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। नदी किनारे कोई अनहोनी न हो इसके लिए नाव के साथ गोताखोर तैनात थे। स्थानीय सीओ दिलीप कुमार व थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी व जवान सजग दिखे। माँझी का इंचकेप ब्रिज रेलवे पुल सेल्फी जोन बना रहा सेल्फी लेने वाले लड़को लड़कियों का पुल के अंदर भीड़ लगा रहा ट्रेन आती रही जाती रही हालांकि कोई खतरा नही हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग