महुआ शराब के साथ तीन महिला गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस जमादार प्रमोद कुमार और उत्पादन निरीक्षक मढ़ौरा अशोक कुमार की अगुवाई में दक्षिण टोला गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया जहां तीन महिला सुनिता देवी पति शंकर नट, कांति देवी पति बेचू नट,देव शलिया देवी पति पुलिस नट को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला है कि तीनों महिला पुलिस बल को देख भाग रही थी जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया तो उनके पास एक लीटर बोतल में महुआ शराब बरामद किया गया। मामले में तीनों गिरफ्तार महिला पर प्राथमिकी दर्ज की गई और मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग