ओल्हनपुर में होगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के ओल्हनपुर स्थित इस्लामिया उच्च विधालय के मैदान में ओल्हनपुर खान क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा.टूर्नामेंट आयोजन समिति की बैठक में उपस्थित अतिपिछड़ा जद(यू.) के बिहार प्रदेश सचिव सोनू आलम ने बताया कि 18 जनवरी 2021 दिन गुरुवार को टूर्नामेंट मैच शुभारम्भ कार्यक्रम का आजोजन किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सारण जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष मीणा अरुण आमंत्रित हैं.टूर्नामेंट के संयोजक आबिद खान, आयोजक आमिर खान, संचालक आसिफ खान सोनू, जहांगीर खान,जमशेद खान,नफीस खान,शाहबाज़ खान,आसिफ खान,नाहिद खान,रमीज़ राजा,औरंगजेब खान और कौशर राजा खान मीटिंग में मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग