ठंड और कनकनी के बावजूद लोगों ने स्नान-ध्यान कर चुड़ा-दही तथा लाई और तिलकुट प्रसाद ग्रहण कर लिया पर्व का आनन्द
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। मकर संक्रांति को लेकर गुरुवार को लोग काफी उत्साहित दिखे। प्रातःकाल में ठंड और कनकनी के बावजूद भी लोग स्नान-ध्यान कर चुड़ा-दही तथा लाई और तिलकुट प्रसाद के रूप में ग्रहण कर ब्राह्मणों को यथा शक्ति दान-दक्षिणा देकर अपने परिजनों के लिये मंगलमय की कामना की।हालांकि दिन चढ़ने के बाद भी बादल और धूप की आंखमिचौली जारी रही।साथ ही सर्द हवाओं के चलने से पूरे दिन लोगों को ठंड से राहत नही मिली।बावजूद इसके युवाओ ने जमकर मस्ती और धमाल मचाया।वही सूर्य के उत्तरायण होने पर लोगों ने एक दूसरे को दही-चूरा खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामना दी।कई जगहों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा दही-चुरा भोज का आयोजन कर आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा दिया गया।इधर बनियापुर मुख्यबाजार स्थित गढ़देवी मंदिर और हनुमान मंदिर में भी सैकड़ो लोगो ने पहुंच मत्था टेककर सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।मकर संक्रांति के साथ ही गत एक माह से चल रहे खरमास की समाप्ति के बाद मांगलिक और शुभ कार्यो की शुरुआत होने से लोग काफी प्रसन्न दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग