परसा बीडीओ रजत किशोर सिंह ने प्रखण्ड वासियों को दिया स्वछता का संदेश

विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर को साफ सफाई कर प्रखंड वासियों को बीडीओ रजत किशोर सिंह ने स्वछता का संदेश दिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि ठोस तरल एवं कचरा प्रबंधन की व्यवस्था हरेक गांव में और हरेक घर होना चाहिए जिससे कि गंदगी से मुक्ति मिल सके,और महामारी से बचा जा सके।मैं लोगो को अपील करूंगा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए और दो गज के दूरी जरूर बनाये रखे और साथ ही जो भी घर का कूड़ा कचरा है उसे कूड़ेदान में ही डाले सड़क पर गोबर नही फेके और नही पुआल जलाए गन्दी से बचे और आसपास की माहौल को साफ-सुथरा बनाए रखे।तभी कचरा से मुक्ति मिल पायेगा और खुशहाल जीवन बन पाएगा।इस मौके पर स्वछताग्रही,धर्मदास दास महतो,रंजय कुमार,रविंद्र प्रताप सिंह,मनोज कुमार,प्रमोद रोहित यादव समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग