समाजसेवी ने अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं०12 कोइरिटोला जालिम पीड़ बाबा मजार के पास समाजसेवी रेजाउल हक खान ने अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। मालूम हो कि बीते दिनों शुक्रवार की दोपहर कोइरिटोला जालिम पीड़ बाबा मजार के पास एक ही परिवार के तीन झोपड़ीनुमा घरों भीषण आगलगी की घटना हुई थी जिसमें झोपड़ीनुमा घर सहित घर में रखे जेवरात, नकद राशि, कपड़े, खाने की सामग्री आदि सहित भीषण आग की चपेट में आकर भस्म हो गए थे। खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजर बसर कर रहे अग्निपीड़ितों के बीच गुरुवार की दोपहर रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गोदना वार्ड नं० 14 निवासी रेजाउल हक खान ने बच्चों के कपड़े, तिरपाल, खाने की सामग्री जिसमें आटा, चावल, दाल, नमक, रिफाइन तेल, आलू, प्याज, एवं ठंड के मौसम को देखते हुए पीड़ितों को रजाई सहित नकद राशि का वितरण किया। इस मौके पर समाजसेवी रेजाउल हक खान ने राहत सामग्री वितरण करते हुए कहा कि क्षेत्र के मजलूमों की सेवा करना मेरा पहला लक्ष्य है और क्षेत्र का हर मजलूम हमारा है। मौके पर समाजसेवी रेजाउल हक खान, एनामुल खान, रिज़वान खान, नेजामू खान आदि उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग