बिजली के सॉर्ट सर्किट से लगी आग,दो बिग्घा में लगा गेंहू की फसल जलकर हुआ राख
अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत स्थित कासिमपुर गांव में आग लगने से दो बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। घटना सोोमवर की दोपहर का बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के बगल में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बिजली के सॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं के फसल में आग लग गई। खेत से उठते धुंआ को देख ग्रामीण लोटा बाल्टी लिए दौरे, आनन फानन में लोगो ने आग पर काबू पाया। तबतक मनोज सिंह, सतीश सिंह, राम मनोहर सिंह, सावित्री देवी के लगभग दो बिग्घा फसल जलकर राख हो गई। समय रहते ग्रामीण आग पर काबू पा लिए अन्यथा जिस प्रकार पछुआ हवा बह रही थी।सैकड़ो एकड़ में लगा फसल नष्ट हो जाती। लोगो ने जब आग पर काबू पा लिया। इसके कुछ देर बाद प्रशासन के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुँची। जदयू नेता सोनू सिंह ने पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग अंचलाधिकारी से किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग