मुखिया ने गरीब, कमजोर वर्गों के सैकड़ो परिवारों के बीच राशन सामाग्री का किया वितरण
अमनौर(सारण)। प्रखण्ड के रसूलपुर पंचायत के मुखिया संगीता सिंह व इनके पति नागेंद्र प्रसाद सिंह ने पंचायत के सभी वार्डों में चिन्हित सैकड़ो जरुरतमंदों एवं असहाय परिवारों के बीच राशन सामाग्री का वितरण किया। कोरोना वायरस के लेकर लॉकडाउन के बाद काम बंद होने से उनके परिवार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मुखिया पति नागेंद्र प्रसाद सिंह ने पंचायत के गोसाखाप, रहिमपूर्ण कर्ण, रसूलपुर समेत सभी 13 वार्डों के चिन्हित लगभग सैकड़ो असहाय लोगो के बीच राशन सामाग्री जिसमे पांच किलो चावल, आधा किलो दाल, एक किलो नमक, आधा किलो सोयाबीन, साबुन और एक मास्क का वितरण किया। वितरण के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया गया। मुखिया ने बताया कि पंचम वित्त में पैसा नही है। इसके बावजूद पंचायत के लोगो की पीड़ा देख निजी पैसा से यह सामग्री वितरण किया गया। उक्त मौके पर वार्ड सदस्य चिंता देवी, बबन सिंह, राजन साह, धीरज प्रसाद उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग