प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में देकुली ने नचाप को हराया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के नचाप गांव स्थित खेल के मैदान में नचाप प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मांझी पश्चिम भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व युवा नेता विभूति नारायण तिवारी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। पहले दिन का मुकाबला देकुली बनाम नचाप के टीमों के बीच हुआ। जिसमें देकुली की टीम ने नचाप टीम को पराजित किया। मुकाबले में अंपायर की भूमिका में संतोष सिंह व नीरज तिवारी रहे। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक रजनीश सिंह, कुश सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, विनय कुमार सिंह विक्की सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग