खेल को प्राथमिकता दें, मगर अपने कैरियर को ध्यान में रखते हुए: संगम बाबा
- जलालपुर को 47 रनों से हराकर नागराज टीम सेमीफाईनल में पहुंची
- मुखिया संगम बाबा ने खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर मैच का किया उद्घाटन

इसुआपुर/छपरा (,रंजन श्रीवास्तव/के. के. सिंह सेंगर)। इसुआपुर प्रखण्ड मुख्यालय के खेल मैदान में विष्णु क्रिकेट क्लब विष्णुपुरा के बैनर तले टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन मैच जलालपुर बनाम नागराज के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन मुखिया संगम बाबा ने फीता काटकर किया। ओवरों के इस खेल में टॉस जीतकर जलालपुर की टीम ने नागराज की टीम को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। वहीं नागराज की टीम बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाये। वहीं जवाब में खेलने उतरी जलालपुर की टीम 97 रनों पर सिमट गई और नागराज की टीम 47 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाईनल में जगह बना ली। वहीं मुखिया संगम बाबा ने अपने सम्बोधन में कहा की क्रिकेट जीवन को स्वस्थ बनाने के लिये और शरीर के फिटनेस के लिये जरुरी है। खेल को प्राथमिकता दें। मगर अपने कैरियर को ध्यान में रखते हुए। एम्पायर सरफराज व राजू थे। विशिष्ट अतिथि पुतुल सिंह, आयोजक रुपम कुमार, धीरज, पिन्टू, मनीष, राहुल के साथ-साथ सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे। वहीं प्रखंड के फेनहरा आस्था क्रिकेट क्लब के बैनर तले T-20 टुर्नामेन्ट के शाँट बाउन्ड्री का तीसरा मैच महम्मदपुर बनामा शहनवाजपुर के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन मुखिया संगम बाबा ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर महम्मदपुर की टीम 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 36 रन बनाकर शहनवाजपुर को 37 रनों का लक्ष्य दिया । जवाबी पारी खेलते हुये शहनवाजपुर की टीम 13 रनों पर सिमट गई। आयोजक टुनटुन यादव, रितिक यादव, संदीप यादव व अम्पायर चंदन व अमित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग