पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने किया नगरा में पूर्व दिवंगत मुखिया के मूर्ति का अनावरण

नगरा (सारण)। प्रखण्ड के नगरा पंचायत भवन के समीप बने जानेमाने पूर्व दिवंगत मुखिया बिक्रमा राय की मुर्ति का अनावरण पूर्व के सरकार में रह चुके उप मुख्यमंत्री सह बिहार सरकार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार के दिन अनावरण किया। गौरतलब है कि स्वo राय की हत्या अपराधियों के द्वारा पहले कर दी गई थी। उनकी ख्याती एवं समाज के वंचित लोगों की सेवा भावना के मदेनजर पंचायत वासियो के सहयोग के बदौलत उनकी आदमकद प्रतिमा की स्थापना नगरा पंचायत के अर्वा पंचायत भवन के सड़क किनारे स्थापित की गई थी। जिसका अनावरण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया। इस अनावरण के साथ ही मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत पंचायत भवन के प्रांगण में निर्मित चबुंतरे का उद्धघाटन भी किया गया। उक्त अवसर पर मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र कुमार राय, मांझी विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव, एकमा विधायक श्रीकान्त यादव, सारण एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, कोरेया पंचायत मुखिया ललित प्रसाद यादव, तुजारपुर मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश राय, तकिया मुखिया शैलेश प्रसाद यादव एवं सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थें।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग