युवाओं को सही दिशा देने के लिए किया गया युवा मंडल का गठन
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और नेहरू युवा समन्वयक मयंक भदोरिया के आदेशानुसार ब्लॉक सदर में राष्ट्रीय स्वयंसेविका कुमारी पंखुड़ी द्वारा युवा मंडल विकास कार्यक्रम के तहत अलग-अलग मोहल्ला में युवा मंडल का गठन किया जा रहा है। लक्ष्मी बाई क्लब की अध्यक्ष कुमारी पंखुड़ी ने बताया कि युवा वर्तमान और भविष्य के बीच की सबसे मजबूत कड़ी होते है। लेकिन वर्तमान में यह कड़ी कमजोर होती जा रही है। लक्ष्य का पहचान ना होना इसका सबसे बड़ा कारण है। युवाओं का भटकाव सामाजिक विकास में बाधा है। ऐसे में उन्हें संगठित कर सही दिशा दिखाने का प्रयास नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेविका एवं लक्ष्मीबाई क्लब की अध्यक्ष कुमारी पंखुड़ी के द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा युवाओं के समूह बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सामाजिक विकास में सहभागी बनाने के लिए प्रतिक्षित किया जा रहा है। 25 दिसंबर से शुरू युवा शक्ति समूहों के गठन में सदर प्रखंड में 30 युवा मंडल का गठन किया गया। प्रत्येक युवा मंडल में 15 से 30 वर्ष के युवक, युवतियां को शामिल किया गया है। युवा मंडल के गठन में युवा सदस्यों प्रनीत शंकर, रिचा कुमारी, ऋषभ कपूर, एलिस कपूर, स्नेहा कपूर, निशा कुमारी, पल्लवी कुमारी, राजा तिवारी, राजन तिवारी सब का विशेष सहयोग था। कुमारी पंखुड़ी के अनुसार युवा समूह के सदस्यों को नेतृत्व विकास समय प्रबंधन एवं सामाजिक विकास में सहभागिता के गुणों को विकसित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिलाया जाए। उत्तरी दहियावां टोला, प्रभुनाथ नगर, शक्तिनगर, उमा नगर, साहिबगंज, बजरंग नगर, काशी बाजार, भगवान बाजार, सलेमपुर युवा मंडल का गठन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग