परिवार नियोजन के उपायों को बढ़ावा देने के लिये लोगों को उचित सलाह व सही मागदर्शन देना जरूरी
- जिले में 14 से 31 जनवरी तक होगा होगा मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन
- विभिन्न नियोजन उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने को सदर अस्पताल में होगा मेला आयोजित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अररिया (बिहार)। परिवार नियोजन के महत्व व इसके लिये उपलब्ध विभिन्न उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 14 से 31 जनवरी के बीच जिले में मिशन परिवार विकास अभियान का संचालन किया जा रहा है| इस विशेष अभियान के तहत 14 से 20 जनवरी के बीच दंपति संपर्क सप्ताह का संचालन किया जा रहा है| इसके उपरांत 21 से 31 जनवरी के बीच परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाना है| इस विशेष अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी विभिन्न उपायों का सख्ती पूर्वक अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर सरकार द्वारा विशेष निर्देश जारी किये गये हैं|
परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत होंगे कई आयोजन :
जिले में 14 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन विशेष पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है| इसके अलावा केयर के सहयोग से आगामी मार्च महीने के अंत तक कम्यूनिकेशन कैंपेन का संचालन किया जायेगा| इस संबंध में जानकारी देते हुए एफटीपी केयर अय्याज असरफी ने कहा कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामीण इलाकों में प्रचार वाहन से विशेष जागरूकता अभियान का संचालन किया जाना है| सदर अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थानों में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया जाना है| इस तरह के पहले मेले का आयोजन सदर अस्पताल में मंगलवार को किया जायेगा| मेला में भाग लेने वाले लोगों खासकर महिलाओं को परिवार नियोजन से जुडी महत्वपूर्ण सलाह व परामर्श दी जाएगी | उन्हें इसके लिये उपलब्ध विभिन्न विकल्प की जानकारी दी जायेगी| ताकि इच्छुक दंपति अपनी पसंद के मुताबिक किसी एक विकल्प का चयन नियोजन संबंधी उपाय के तौर पर कर सकें|
दो चरणों में हो रहा परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन :
इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के फैमली प्लानिंग कॉर्डिनेटर अविनाश कुमार ने बताया कि दो चरणों में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है| इसमें 14 से 20 जनवरी तक संपर्क अभियान का संचालन किया जा रहा है| इसमें क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता योग्य दंपति से संपर्क स्थापित कर उन्हें परिवार नियोजन के उपायों को अपनाने के लिये प्रेरित कर रही हैं| योग्य दम्पतियों को सूची बद्ध किया जा रहा है| आशा व एएनएम लोगों के घर-घर जाकर परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों को अपनाने के लिये प्रेरित व जागरूक कर रही हैं| पखवाड़ा के दूसरे चरण में 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा| इस दौरान सभी चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों पर फैमिली प्लानिंग के अतिरिक्त इंतजाम किये जायेंगे| दूसरे चरण में गर्भनिरोधक सामग्री के वितरण व आम लोगों तक इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया जायेगा| परिवार नियोजन के उपायों में पुरुषों की भागीदारी को बढ़ाने पर भी अभियान के तहत खास तौर पर फोकस किया जा रहा है|
सभी वीएचएसएनडी साइट पर होगी काउंसिंलिंग की व्यवस्था :
केयर की डीटीएल पर्णा चक्रवती ने बताया पहले चरण में सीएनएफ फार्मेट के आधार पर चिह्नित योग्य दंपतियों का चयन कर उन्हें सेवा सप्ताह के दौरान आमंत्रित कर उनकी काउंसिलिंग करते हुए उन्हें नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए किसी एक को अपनाने के लिये प्रेरित किया जायेगा| अभियान की सफलता को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि बुधवार व शुक्रवार को आयोजित होने वाले सभी वीएचएसएनडी साइट पर परिवार नियोजन को लेकर लोगों की काउंसिलिंग का इंतजाम किया जायेगा| वहां भी लोगों को इसके लिये उपलब्ध विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए इसे अपनाने के लिये जागरूक किया जाना है| सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि परिवार नियोजन से संबंधित सलाह व परामर्श पर अभियान के तहत विशेष जोर दिया जाये| इसके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया जाना है| इसके साथ ही वैसे जगह जहां परिवार नियोजन उपायों के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है वहां विशेष अभियान का संचालन किया जाना है|


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि