सहाजितपुर पुलिस ने देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव का है। मामले की प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी के बयान पर थाने में दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरपाती निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल साह द्वारा चोरी-छिपे शराब की विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ से तलाशी के क्रम में धंधेबाज के पॉकेट से 600 एमएल देशी शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि शराब के धंधेबाज सहित अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। गैरकानूनी कार्य करने वाले लोगो को किसी भी सूरत में बख्सा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग