बनियापुर में बाबा गुप्तनाथ क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय मैदान में सोमवार को बाबा गुप्तनाथ क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया।मैच का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल पुछरी और बनियापुर के निदेशक धनंजय सिंह और सचिव प्रमोद सिंह के द्वारा फिता काटकर किया गया। मैच टाइगर इलेवन एकमा और यादव इलेवन गोपालगंज के बीच खेला गया। जिसमे टाइगर इलेवन ने पहले बैटिंग की और 121 रन का लक्ष्य रखा। जिसे लक्ष्य का पीछा करते हुए यादव इलेवन 83 रन पर ही सिमट गई।और टाइगर इलेवन 38 रनों से मैच जीत लिया।मौके पर कमिटी अध्यक्ष विवेक सिंह,विशाल सिंह,सहयोगी बिट्टू सिंह,अभय सिंह,सोनू सिंह,नवीन सिंह, सोनल सिंह, सुभम सिंह,अमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग