फाइनल मैच में नगरा ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर खेल मैदान में स्वर्गीय श्री भगवान राय टूर्नामेंट के फाईनल मैच का आयोजन किया गया।जिसमे स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय ने नगरा विजेता टीम को 21 हजार रुपये तथा उप विजेता को 11 हजार रुपये के साथ साथ एक -एक संयुक्त रूप से ट्रॉफी दिया।वहीं विधायक ने कहा कि क्रिकेट क्षेत्र में खिलाड़ी के प्रतिभा की कम नही है,केवल उसे निखारने की जरुरत है। यहां बतादे की नगरा व सिवान के बीच फाइनल मैच में सिवान ने टांस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया और नगरा ने 16 ओवर में 186 रन बना कर ऑलआउट हो गई।वही जबावी पारी खेलने उतरी सिवान की टीम ने 12 ओवर में 90 रन पर ऑल आउट हो गई और इस तरह नगरा के टीम फाइनल मैच जीत लिया। इस मौके पर संचालक नीरज कुमार उर्फ बुलेट, मिथलेश यादव, संजय कुमार मिश्रा, शैलेश कुमार साह, मिथलेश राय, बबन सिंह, रंजन कुमार यादव समेत सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग