नली–गली के पैसे से मुखिया ने बनाया अपना घर तथा मुर्गी फार्म : वार्ड सदस्य
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के पिरारी डीह पंचयात के वार्ड नंबर पांच के वार्ड सदस्य ने मुखिया पर सरकारी राशि से अपना घर, मुर्गी फार्म तथा खुद के शादी में खर्च करने का आरोप लगाया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पिरारी दीह पंचायत के वार्ड नंबर पांच के वार्ड सदस्य इरफान अंसारी ने कहा कि वार्ड2 4,5,6, के वार्ड सदस्य से नली गली योजना की लाखों रुपये यह कहकर ले लिया कि वह काम करवा देंगे लेकिन सारी पैसे अपने व्यक्तिगत कार्य मे खर्च कर दिया गया अब वार्ड सदस्य काम की बात कहते है तो मुखिया मुन्ना प्रसाद वार्ड सदस्य से नजर बचाकर भाग निकलते है वही नल जल योजना की भी राशि वार्ड सदस्य ठीकेदार को दिलाया गया लेकिन ठीकेदार ने कार्य को नही करवाया अब वार्ड सदस्य अपने को ठगे से महसूस कर रहे है इस सम्बन्ध में वार्ड सदस्य ने डी एम से मांग की है कि पिरारी डीह पंचयात में सरकारी योजना की राशि मे बंदरबाट का उच्चस्तरीय जांच करायी जाये इस सम्बन्ध में बी डी ओ जयराम चौरसिया ने बताया कि निश्चित ही चारों वार्ड की जांच कराई जाऐगी।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग