चरिहारा गांव में अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे वृद्ध महिला और युवक को मारी टक्कर, महिला की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित ऑटो चालक ने गांव में सड़क किनारे खड़ी वृद्ध महिला और युवक को जोरदार टक्कर मार चालक ऑटो छोड़ फरार हो गया। घायल वृद्ध महिला और युवक को गांव वालों की सहयोग से परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल वृद्ध महिला की इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाने के दौरान इसुआपुर में ही मौत हो गई। मृत वृद्ध महिला की पहचान चरिहारा गांव निवासी स्व रामप्रवेश सिंह की 65 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई और घायल युवक की पहचान बिहारी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई।वही मृत वृद्ध महिला मशरक प्रखंड पूर्व उप प्रमुख नवलेश सिंह की मां हैं। मामले में परिजनों ने बताया कि महिला और युवक सड़क किनारे खड़े थे कि ऑटो चालक अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी जिसमें वृद्ध महिला उसी में फस गई और युवक बगल में गिरकर घायल हो गया।वही महिला ऑटो में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आसपास के लोगों ने बाहर निकाल पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि वृद्ध महिला का एक बाह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं वही सर पर गहरा जख्म हैं वही युवक मामूली रूप से घायल हैं। मामले में गांव वालों ने ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया हैं। वही घायल वृद्ध महिला की बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग