मढौरा एसडीओ ने सोनौली अग्निकांड में दो पीड़ित परिवार को दिया चेक
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने मशरक थाना परिसर में सोनौली गांव में पिछले सप्ताह बिजली के शार्ट सर्किट से लगें आग से दो परिवारों का सब कुछ जल कर राख हो गया था जिसमें बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से दो पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी गई।मढौरा एसडीओ ने सोनौली पंचायत के दो अग्निपीड़ित को सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के उपस्थिति में आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार के मुखिया को नौ हजार आठ सौं रूपये का चेक दिया।मामला है कि मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के सिकटी खंजाहा (बलुआपर) के अग्नि पीड़ित सोनालाल महतो के पत्नी सोहिला देवी एवं अरविंद महतो के पत्नी ललिता देवी को नौ हजार आठ सौं रूपये का दो चेक दोनों परिवार के अलग-अलग सदस्य को दिया गया।इसी अग्निकांड में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने अग्निकांड से पीड़ित परिवार को एक एक क्विंटल अनाज और गर्म कपड़े मदद में दिए थें वही राजद नेता इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने भी नगद मदद के रूप में पांच हजार रुपए दिए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग