चौहान किक्रेट क्लब टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच पर सहवा नवादा ने किया जीत दर्ज
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के गोढ़ना स्टेडियम में आयोजित चौहान क्रिकेट क्लब द्वारा किक्रेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल राजापट्टी और सहवा नवादा के बीच खेला गया। पहले सेमीफाइनल मैंच का उद्घाटन जिला पार्षद पुष्पा सिंह के द्वारा फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।वही आयोजनकर्ता दिग्विजय सिंह ने टास कराया जिसमें सहवा नवादा ने टॅास जीत कर पहले बलेबाजी करतें हुए 7 विकेट गंवाकर 15 ओवर में 182 रनों का लक्ष्य रखा। वही जबाबी पारी खेलते हुए राजापट्टी की टीम ने 14 ओभर में 10 विकेट गंवाकर 131 रन पे ही सिमट गई जिससे पहले सेमीफाइनल मैच पर सहवा नवादा ने कब्जा जमा फाइनल में अपना जगह बना लिया।टूर्नामेंट में दो मुख्य एम्पायर प्रिंस रणवीर सिंह और पुटूं सिंह ने निर्णायक की भूमिका बेहतर ढंग से निभाई। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच मिथलेश कुमार को दिया गया। मौके पर आयोजककर्ता दिग्विजय सिंह,गुड्डू सिंह, शैलेन्दर बाबा ने मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग