मोटरसाइकिल मांगने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट में एक घायल, सदर रेफर

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। शास्त्री टोला गांव में सोमवार की सुबह एक ही घर में पड़ोसी द्वारा मोटरसाइकिल मांगने के विवाद में जमकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल की पहचान मशरक शास्त्री टोला गांव निवासी स्व जलेश्वर तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र अशोक तिवारी के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती मोटरसाइकिल मांग कर कब्जा करने के दौरान रोका गया तो सत्यम कुमार ने पूरे परिवार के साथ मिलकर मारपीट की जिसमें ये घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद सर और बाह में गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।घायल द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग