हर खेत को पानी कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी आयोजित
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के नवादा पंचायत में हर खेत को पानी कार्यक्रम के तहत एक किसानों के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें किसानों से चर्चा किया गया कि कैसे असिंचित क्षेत्र को सिंचित किया जाय? इस पर गांव वालों ने अपना-अपना विचार रखा। वहीं मंगलवार से इस कार्य को एप के माध्यम से करने पर नोडल प्रभारी विकास चंद्र प्रकाश ने अपने सहयोगी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, कृषि विभाग के कर्मी, कृषि समन्वयक संतोष सिंह, किसान सलाहकार सविता दास, अरुण कुमार सिंह से जरूरी बात किए। बैठक में नोडल प्रभारी और लघु सिंचाई विभाग, कृषि विभाग को छोड़ और विभाग के स्टाफ अनुपस्थित रहे। जबकि सरकार की यह बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग