शादी की नीयत से नाबालिक युवती की अपहरण मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शादी की नीयत से नाबालिक युवती की अपहरण के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के खबसा गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में युवक के भाई ने खबसी गांव के तीन लोगों को नामजद कर बताया है कि रात्रि प्रहर नामजद बोलेरो लेकर दरबाजे पर आए तथा मेरी 15 वर्षीय बहन को जबरन अपहरण कर भाग गए। हमलोग पकड़ने का प्रयास किये मगर वे लोग भागने में सफल रहे। इधर पुलिस ने मामले में त्वरित कारवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग