पढ़ाई नहीं करने से नाराज पिता ने 10 साल के बेटे को जलाया, अस्पताल में चल रहा इलाज
एजेन्सी न्यूज़
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने से नाराज होकर उस पर तारपीन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस ने बताया कि 10 साल का बच्चा 60 प्रतिशत झुलस गया है और उसका इलाज यहां के एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता एक मजदूर है और वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात में यहां कुकटपल्ली हाउसिंग बोर्ड इलाके में हुई।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या