बच्चों के बीच उतपन्न विवाद को लेकर पड़ोसी ने महिला को मारपीट कर किया जख्मी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बच्चों के बीच उतपन्न विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह गांव का है। पीड़िता शिल्पी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पट्टीदारी के ही चार लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मेरी छह वर्षीय बच्ची सिमरन कुमारी और पड़ोस के शिवानी कुमारी के बीच हाथापाई हो रही थी। तभी मैं बचाव में गई तो मेरे पट्टीदार उमा कुंवर,प्रिया कुमारी, पप्पू सिंह, बबलू सिंह सभी मिलकर मेरे साथ गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लात- घुसे और डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया और मंगलसूत्र तथा मोबाईल भी छीन लिये। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग