सारण डीएम डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ने छपरा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर किया कंबल वितरण

अरूण विद्रोही की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिले में ठंड के कहड़ से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क पर वाहनों एवं रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफता धीमी हो गई है। ठंड का सबसे ज्यादा असर गरीब कमजोर लोगों पर देखने को मिल रहा है। हाड़ कपकपाती ठंड से जन जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है इसको देखते हुए सारण जिलाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ने छपरा जक्शन के समीम रिक्शाचालकों के बीच कंबल का वितरण किया वही स्टेशन में रहरहे गरीब लोगों के बीच भी कंबल का वितरण किया ताकि ठंड से बचाव किया जा सके। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने जिले के सभी अंचलधिकारी को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग