कोरोना वायरस से बचने के लिए बरतें सावधानी
एकमा(सारण)। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एकमा प्रखंंड के देवपुरा पंचायत के विभिन्न गांवों में मुखिया गुड़िया देवी ने सैनिटाइजर, गमछा एवं साबुन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतें। जागरुकता से ही इससे बचा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना को महामारी घोषित किया गया है। इस रोग का पूरे विश्व में अब तक कोई इलाज नहीं है। यदि इस रोग से बचना है, अपने परिवार को एवं समाज को बचाना है तो सिर्फ अपने घरों में ही रहना है। इस वायरस से लड़ने का एकमात्र इलाज यही है कि आप अपने घरों में 14 अप्रैल तक रहें और लोगों से दूरी बनाकर रहें। कोरोना को लेकर लॉक डाउन का पालन करने को ले देवपुरा पंचायत में लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि लोग एक दूसरे से जितनी दूर रहेंगे उतनी जल्दी ही कोरोना वायरस के चेन को तोड़ पाएंगे। इस दौरान कोरोना के लक्षण एवं बचाव के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस दौरान अरविंद कुमार सिंह,रवि प्रसाद, राजेश महतो,सरोज गिरि, मुशी राम, सुनील यादव, संजय यादव, संजय शाही, ब्रजकिशोर शाही आदि शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग