सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर पोस्ट करने वाले पर भाजपा विधायक ने किया एफआईआर
अमनौर(सारण)। सोशल मीडिया फेसबुक पर भ्रमक एवं अपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर अमनौर के भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवासी उर्फ चोकर बाबा ने स्थानीय थाना में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि ढोरलाही कैथल गांव निवासी अरूण कुमार सिंह का पुत्र त्रिपुरारी सिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक पर गत दिनांक 6 अप्रैल 2020 को जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा पैसा लेने का गलत आरोप लगाते हुए फेसबुक पर टिप्पणी पोस्ट किया है। विधायक ने कहा है कि यह आरोप गलत एवं बेबुनियाद है, जो सोची समझी साजिश के तहत सामाजिक प्रतिष्ठा को धुमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे मानहानी हुई है एवं विधायक के पद एवं प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। विधायक सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट की छायाप्रति संलग्न करते हुए थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। इस बावत अमनौर थानाध्यक्ष ने बताया कि विधायक के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग