विद्युत स्पार्किंग की चिंगारी गिरने से गेंहू के 300 बोझे जल कर राख
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड व रसूलपुर थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी पंचायत के रामपुर गांव के बाहर से होकर निकली हाई वोल्टेज बिजली के ओवरहेड लाइन की विधुत प्रवाहित तारों में बुधवार को स्पार्किंग से निकली आग की चिंगारी से नीचे खेत में रखे एक किसान के गेहूं के लगभग 300 बोझे जल करके राख हो गए। इस बीच सूचना पाकर रसूलपुर व एकमा थानों की पुलिस सहित फायर ब्रिगेड वाहन सहित कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आग पर जबतक काबू पाया गया, तब तक रामपुर गांव के किसान राजेंद्र साह के खेत में रखे लगभग 300 बोझे गेंहू के जल कर राख हो गए। इस मौके पर पुलिस, दमकल कर्मियों सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग