परिवहन विभाग ने जुर्माने के बदले सड़क सुरक्षा का पढाया पाठ
छपरा (मनोरंजन पाठक)। जिला परिवहन विभाग की तरफ से एक अनोखी पहल देखने को मिली है बिना हेलमेट वाहन चालकों को जुर्माना के बदले उन्हें डेढ़ घंटे का क्लास भी दिया गया। बताते चलें कि जिला परिवहन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे अभियान के अंतर्गत 17 फरवरी तक लोगों को परिवहन एवं ट्रैफिक नियमों के पालन करने हेतु जागरूक करने संबंधी जानकारी दी जाएगी। गुरुवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बिना हेलमेट चल रहे वाहनों को पकड़कर उनके चालकों को जुर्माने के बदले डेढ़ घंटे का क्लास दिया गया। जिसमें परिवहन विभाग से संबंधित ट्राफिक नियम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस संदर्भ में जिला परिवहन पदाधिकारी माधव सिंह ने बताया कि एक महीने तक चलने वाला इस सड़क सुरक्षा माह में विभिन्न प्रकार से लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करने हेतु जानकारी दी जाएगी। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग