नगर निगम आयुक्त ने होटल, रेस्टोरेंट व विवाह भवन के मालिकों के साथ की बैठक
छपरा (मनोरंजन पाठक)। नगर निगम आयुक्त ने शहर भर के होटल रेस्टोरेंट और विवाह भवन के मालिकों को बुलाकर एक बैठक की। बैठक में सभी होटल मालिकों से शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी से अपील की। बताते चलें कि स्वच्छ छपरा, सुंदर छपरा बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त संजय उपाध्याय के द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें सभी लोगों से स्वच्छ और सुंदर छपरा बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई। वहीं नगर निगम आयुक्त ने बताया कि विवाह भवन के मालिकों को यह अपील भी की गई है, कि नगर निगम के द्वारा वह अपने विवाह भवन में फूल एवं पौधे एवं जैविक खाद का छोटा सा प्लांट भी लगाएं। जिससे जिससे आमजन को भी काफी सुविधा हो और शहर जो है स्वच्छ और सुंदर बना रहे। वहीं नगर निगम आयुक्त ने बैठक में लोगों से अपील करते हुए कहा कि होटल एवं विवाह भवनों के सामने कचरे और कूड़ा का अंबार नहीं लग पाए। जिसके लिए उन्हें सतर्क एवं जागरूक रहने की जरूरत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग