कृषि बिल के खिलाफ आइशा इनौस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन
सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित पानापुर बाजार में आईसा एवं इनौस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर कृषि बिल के खिलाफ विरोध मार्च निकाल प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।आईसा छात्र नेता अनूज कुमार दास के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता गांधी चौक से विरोध मार्च निकाल केंद्र सरकार व कृषि बिल के विरोध में नारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः गांधी चौक पहुचे एवं प्रधानमंत्री मंत्री का पुतला दहन किया।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आइसा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार नया कानून लाकर किसानों की हकमारी करना चाहती है लेकिन जबतक किसान बिरोधी कानून वापस नही होगी तबतक लड़ाई जारी रहेगी।इस मौके पर इनौस के प्रखंड संयोजक सुनील कुमार पासवान, अमरजीत राम,धर्मेद्र महतो,अमन राय,हरिकिशोर राय,रीतेश कुमार साह,संतोष कुशवाहा सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग