भारी मात्रा में भुसौल में छुपा कर रखी अंग्रेजी शराब को पानापुर पुलिस ने किया जब्त
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात रामपुर खरौनी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर खरौनी गांव स्थित एक भुसौल मे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा गया है । सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने के एसआई प्रमोद कुमार एवं एएसआई अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार की रात रामपुर खरौनी गांव में छापेमारी की जहां एक भुसौल मे छिपाकर रखे गए 44 कार्टून में लगभग 387 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया । थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग