भारत स्काउट व गाइड ने पराक्रम दिवस के रुप में मनायी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
रिपोर्ट: के. के. सिंह सेंगर।
छपरा (सारण): शनिवार को भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा गड़खा प्रखंड मुख्यालय पर बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन स्काउट ट्रूप गड़खा बसंत के द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रुप में मनाई गई। जिसमें गड़खा प्रखंड के सभी सीनियर स्काउट्स शामिल हुए। इस दौरान मौजूद सभी ने अपना श्रद्धा सुमन नेताजी के चित्र पर अर्पित किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर स्काउट अभिनय कुमार ने पुष्पांजलि कर किया। इस अवसर पर ट्रूप लीडर आशीष रंजन ने कहा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” जैसे ओजस्वी नारे के उद्घोषक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जयंती कू मौके पर मेरी ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित “पराक्रम दिवस” के अवसर पर सभी देशवासियों को उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर नैतिक सिंह चौहान, सोनू सागर, चंदन प्रसाद, सूरज कुमार, विशाल कुमार व पिंटू कुमार भी शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग