लक्ष्मीबाई युवा मंडल द्वारा मनाया गया बालिका दिवस
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। रविवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र छपरा के जिला युवा अधिकारी मयंक भदोरिया के निर्देशानुसार लक्ष्मी बाई युवा मंडल के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रैली के माध्यम से बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ का उद्देश रखा गया था। लक्ष्मीबाई युवा मंडल के अध्यक्ष कुमारी पंखुड़ी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा को अति आवश्यक बनाना अनिवार्य है। समाज के विभिन्न अंगों को बालिकाओं और महिलाओं को सम्मान करना चाहिए और आने वाले परिवेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रिचा कुमारी, प्रणीत शंकर, ऋषभ कपूर, अनीश कपूर, स्नेहा कपूर, प्रीति कुमारी, नीतू कुमारी, अमीत कुमार सिंह आशुतोष कुमार सिंह विशाल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग