लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी: बीडीओ
पानापुर (सारण))। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सोमवार को बीडीओ मो.सज्जाद ने प्रखंड सह अंचलकर्मियो, पंचायत प्रतिनिधियों एवं मौके पर उपस्थित आम ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक को मतदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं एवं नव मतदाताओं की भागीदारी से ही एक स्वस्थ एवं सुसज्जित गणराज्य की परिकल्पना की जा सकती है। इस मौके पर बीडीओ मो. सज्जाद के अलावे एसआई बच्ची देवी, सीडीपीओ शशि कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका शीला कुमारी, माला कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष नेमा सिंह, नवीन कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, निरंजन सिंह उर्फ भुट्टू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह, उमाशंकर गिरी, पूर्व मुखिया सभापति राय सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग