राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य लाभ के लिए ग्रामीणों ने किया हवन व पूजन
- गरीबों की आवाज लालू को फंसा रही केन्द्र की बीजेपी सरकार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। परसा प्रखंड के गंगोई गांव स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों ने युवा नेता चांदपुरा पंचायत के बीडीसी प्रत्याशी अरुण कुमार राय के नेतृत्व में शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव के शीघ्र स्वास्थ्य हेतु सामूहिक हवन और पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंदिर में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक,हवन ,पूजन कर भगवान से राजद सुप्रीमो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं झूठे मुकदमो से मुक्ति मिलने हेतु प्रार्थना की।मौके पर प्रो जवाहर प्रसाद राय ने कहा कि लालू प्रसाद गरीब गुरबो,अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ों के नेता हैं। सभी के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे।बीडीसी प्रत्याशी अरुण कुमार राय ने कहा कि बीजेपी के केंद्र सरकार द्वारा लालू प्रसाद को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। कोर्ट पर दबाव देकर लालू यादव को बेल नहीं होने दिया जा रहा है जबकि चारा घोटाले में लालू प्रसाद की कोई भूमिका नहीं है। फिर भी सभी दोषियों को कोर्ट से जमानत मिल गई,परंतु बीजेपी और आरएसएस नित केंद्र सरकार गरीबों के नेता लालू की जमानत नही होने दे रही व जेल में हत्या कराने की साजिश कर रही है। बीडीसी अखिलेश राय, अभय कुमार गुड्डू ,रंजय कुमार ,फुलेना राय, सरोज राय, प्रेम कुमार,परमेश्वर शाह, दिनेश्वर राय,राम बाबू राय ललन राय,दहारी राय,परमा राय,राकेश रंजन, विक्रम कुमार अजय कुमार,अच्छे लाल साह,लवकुमार यादव समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग